लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के निकट बाजार में आग लगने से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 19, 2020 13:34 IST

Open in App

भांगर (पश्चिम बंगाल), 19 दिसंबर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के एक बाजार में शनिवार तड़के आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भांगर के घटकपुकुर बाजार में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी। यह आग सबसे पहले केरोसिन की दुकान में लग गई। यहां केरोसिन तेल से भरे ड्रमों में विस्फोट होना शुरू हो गया और उससे उठती लपटें पड़ोस के भोजनालय तक पहुंची और उसमें भी आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि 50वें साल में रहे भोजनालय का मालिक और दो किशोर दुकान से कुछ कीमती सामान को बाहर निकालने और आग बुझाने के लिए अंदर गए लेकिन वे बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल के तीन वाहनों को आग पर काबू पाने में पांच घंटे का समय लगा। इस घटना में लाखों रुपये के सामान जल कर खाक हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos