लाइव न्यूज़ :

मप्र में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 18:27 IST

Open in App

दतिया/ श्योपुर (मप्र) 13 जुलाई मध्यप्रदेश के दतिया और श्योपुर जिलों में बिजली गिरने से एक नाबालिग लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये हादसे सोमवार शाम को हुए। इससे एक दिन पहले प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बिजली गिरने की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य लोग घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया कि ताजा घटना में, दतिया जिले के निवरी गांव में बिजली गिरने से पुष्पा नाम की 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गई, घटना के समय पुष्पा अपनी मां के साथ खेत में काम कर रही थी।

बदौनी पुलिस थाने के प्रभारी शैलेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि पुष्पा की मां गंभीर रुप से घायल हो गई और उसे दतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं एक अन्य हादसे में दतिया जिले के ऊना पुलिस थाने के प्रभारी सेवाराम पहाड़िया ने बताया कि मोहन सिंह की भदेवरा गांव में खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई।

श्योपुर जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी द्वारका प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि श्योपुर में अपने खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से एक महिला विद्या प्रजापति (30) के मौत हो गई जबकि महिला का पति गंभीर रुप से झुलस गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता