लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुएं का हिस्सा ढहने से तीन व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:06 IST

Open in App

कोरबा, 30 मई छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक निर्माणाधीन कुएं का हिस्सा ढह जाने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम ओडगी पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत धारसेड़ी गांव में उस समय हुई जब छह लोग कुएं की खुदाई कर रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे जब दिन का काम खत्म करने वाले थे ताो मिट्टी का एक टीला उनपर गिर गया और सभी छह लोग मलबे के नीचे दब गए।

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को बाहर निकाला और फिर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के एक दल ने रविवार सुबह बचाव अभियान शुरू किया।

सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया, ‘‘सुबह एक व्यक्ति का शव मलबे से निकाला गया था जिसकी पहचान नानसाई पांडो (58) के तौर पर हुई है। वहीं दागेंद्र सिंह (34) और सज्जन सिंह गोड (42) के शव बाद में दिन में मिले।’’

पुलिस के मुताबिक, पांडो उस भूखंड का मालिक था जहां मनरेगा योजना के तहत कुआं खोदने का काम चल रहा था।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और सूरजपुर जिला प्रशासन को प्रत्येक मृतक के परिवार को 5.25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह