लाइव न्यूज़ :

एक्सप्रेस वे पर कार आगे चल रहे ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:37 IST

Open in App

कन्नौज (उप्र) 30 जनवरी जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेस वे पर शनिवार को एक कार आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लखनऊ के ओमेक्‍स रेजीडेंसी (अर्जुनगंज) निवासी अजीत सिंह (32), अलीगंज निवासी मनीष वर्मा (40), सूरज कांप्‍लेक्‍स निवासी कंचन (35) और प्रतापगढ़ जिले के शिवनगर निवासी कार चालक पंकज सिंह (30) कार से एक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्‍ली जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेस वे पर सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विशुना के पास इनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

सौरिख थानाध्‍यक्ष विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार यात्रियों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया।

उन्‍होंने बताया कि क्रेन की मदद से कार को सौरिख टोल प्‍लाजा लाया गया और कार को गैस कटर से काटकर उसमें सवार लोगों को बहार निकाला गया, जिनमें अजीत सिंह, पंकज सिंह और मनीष ने दम तोड़ दिया था जबकि कंचन को गंभीर हालत में यूपीडा की एंबुलेंस से पीजीआई, सैफई इलाज के लिए भेजा गया।

कंचन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos