लाइव न्यूज़ :

बालाघाट जिले में तालाब में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2021 14:47 IST

Open in App

बालाघाट, 12 नवंबर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के सोनवानी टेकड़ गांव के एक तालाब में बृहस्पतिवार शाम को नाव पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं, इसमें से दीपांकर बिसेन का शव देर रात निकाला गया जबकि अश्विनी ब्रम्हे और पंकज पाटले का शव शुक्रवार सुबह तालाब से निकाला गया।

लालबर्रा थाने के निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि इनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच थी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों, राज्य आपदा मोचन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवानों ने शवों को झील से बाहर निकाला।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाव पलटने के बाद योगेश और कमलेश नामक दो युवक तैरकर सुरक्षित किनारे आ गए थे लेकिन चूंकि वे सदमे की स्थिति में थे इसलिए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि अश्विनी और उसके दोस्त बृहस्पतिवार को बाघ देखने के लिए सोनवानी टेकड़ के आसपास के जंगलों में गए थे,लेकिन बाघ नहीं दिखाई देने पर उन्होंने तालाब में नाव की सवारी करने का फैसला किया, उसके बाद यह हादसा हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?