लाइव न्यूज़ :

उप्र में तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

By भाषा | Updated: November 17, 2021 13:39 IST

Open in App

मिर्जापुर (उप्र), 17 नवंबर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के निरीक्षक हरिशरण सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर से दो लोग भदोही जिले में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे जिन्हें लेने के लिए स्टेशन पर भदोही से एक व्यक्ति आया था। उन्होंने बताया कि ये तीनों लोग प्लेटफॉर्म नंबर दो पर उतरने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर एक की लाइन पार करके स्टेशन से बाहर जाना चाह रहे थे कि इसी दौरान वे प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि मृतकों में राजेश गुप्त (50), बबलू सिंह (45) और एक महिला दुर्गा गुप्ता (48) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बबलू सिंह अपनी गाड़ी से नागपुर से आये परिवार को स्टेशन पर लेने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित