लाइव न्यूज़ :

पहाड़ से गिरे मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:02 IST

Open in App

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), 23 मई जिले के धारचूला सब डिवीजन में लिपुलेख—घटियाबगड़ मार्ग पर कार्यरत एक जेसीबी मशीन पर पहाड़ का मलबा गिरने से उसके चालक सहित तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई ।

धारचूला के उपजिलाधिकारी ए. के. शुक्ला ने बताया कि मृतकों में देहरादून निवासी जेसीबी चालक तेजिंग लामा और दो मजदूर शामिल हैं । मजदूरों में से एक स्थानीय है जबकि एक अन्य नेपाल का रहने वाला है ।

हादसा उस समय हुआ जब मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा था । इस क्षेत्र में भारत—चीन सीमा पर आखिरी सुरक्षा चौकी तक जाने वाले लिपुलेख—घटियाबगड़ मार्ग को पिछले साल आठ जून को कमीशन किया गया था और फिलहाल सीमा सड़क संगठन द्वारा उसके चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल