लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ में कार पलटने से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:47 IST

Open in App

आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश), 11 अप्रैल आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात तेज रफ्तार कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सभी मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए कार से विंध्याचल जा रहे थे। हादसे में मारे गए लोगों में से दो देवरिया एवं एक बस्ती जिले का रहने वाला था।

क्षेत्राधिकारी सगड़ी (जीयनपुर) राजेश तिवारी ने रविवार को बताया कि देवरिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगही निवासी रवि (30), सदर निवासी राहुल चौहान (33) व बस्‍ती जिले के मुंडेरवा निवासी अनुपम सिंह (50) शनिवार की रात में दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग से होते हुए विंध्याचल (मिर्जापुर) जा रहे थे। आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र के अंतर्गत केशवपुर जंगल से गुजरने के दौरान उनकी कार बगहीदाड़ पुल के निकट अनियंत्रित हुई तो पेड़ से टकराती हुई दस फीट गड्ढे में जा गिरी।

तिवारी के मुताबिक, पुलिस पहुंची तो तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। शवों को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने स्वजनों को सूचना दी तो सुबह पीड़ित परिवार के लोग आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र