लाइव न्यूज़ :

ट्रक, जीप की टक्कर में पिता पुत्र सहित तीन लोंगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: May 19, 2021 12:24 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 19 मई जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र के निकट मंगलवार की रात ट्रक और स्कार्पियो जीप के बीच हुई टक्कर में पिता पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हैं

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बुधवार को बताया कि थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर स्थित लीलापुर बाज़ार के निकट मंगलवार की रात ट्रक और स्कार्पियो जीप के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार चन्द्रिका प्रसाद यादव (68) और उसके बेटे कपिलदेव यादव (33) तथा सुरेश चन्द्र यादव (38) की मौके पर मौत हो गयी, जबकि जय प्रकाश यादव (22) और अनुग्रह नारायण यादव (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।

तोमर ने बताया कि घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। उन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज भेज दिया।

मृतक और घायल जिला प्रयागराज के थाना सराय मामरेज क्षेत्र के बजती नेदुला के निवासी हैं।

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है । घटना के संबंध में कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे