रत्नागिरि की रसायन कंपनी में आग लगने से तीन व्यक्तियों की मौत, आठ अन्य घायल

By भाषा | Updated: April 18, 2021 17:05 IST2021-04-18T17:05:04+5:302021-04-18T17:05:04+5:30

Three people dead, eight others injured in fire in Ratnagiri's chemical company | रत्नागिरि की रसायन कंपनी में आग लगने से तीन व्यक्तियों की मौत, आठ अन्य घायल

रत्नागिरि की रसायन कंपनी में आग लगने से तीन व्यक्तियों की मौत, आठ अन्य घायल

मुंबई, 18 अप्रैल महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में रविवार सुबह एक रसायन कंपनी में आग लगने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

रत्नागिरि पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे खेड़ तालुका में लोते एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) क्षेत्र स्थित इकाई में हुई।

उन्होंने कहा कि संदेह है कि इकाई में विस्फोट होने के बाद आग लगी। उन्होंने कहा कि पुलिस आग लगने के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘तीन व्यक्ति जो कंपनी के अंदर थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।’’

मृतकों की पहचान विलास कदम (36), सचिन तरवर (22) और मंगेश जामकर (22) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्तियों को चिपलुन के एक सरकारी अस्पताल और आसपास स्थित अन्य चिकित्सा इकाइयों में भर्ती कराया गया है।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three people dead, eight others injured in fire in Ratnagiri's chemical company

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे