लाइव न्यूज़ :

बिहार: कटिहार में सीमांचल एक्सप्रेस के सामने सेल्फी के चक्कर में ट्रेन से कटे तीन युवक

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2019 15:17 IST

बताया जा रहा है कि कटिहार बरौनी रेलखंड पर लालपुर पर डाउन सीमांचल एक्सप्रेस आ रही थी. ऐसे में उनके द्वारा सेल्फी लेने का प्रयास किया जाने लगा. इसी दौरान ट्रेन से कटकर तीन युवकों को मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में सरमजुल हक़ 23 वर्ष और शाहबुद्दीन 15 वर्ष का शव ट्रैक पर से बरामद हुआ. बताया जाता है कि इसी जगह पर लगभग डेढ़ साल पहले भी तीन युवकों की मौत हो गई थी

बिहार के कटिहार जिले में सेल्फी के चक्कर में तीन युवकों की जान चली गई. तीनों युवक सामने से आ रही ट्रेन के सामने से सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे थे कि कटकर तीनों की मौत हो गई. घटना ईस्टर्न रेलवे के लाल पुल के पास की है. 

इनमें से दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि एक शव अभी भी ट्रैक के बगल से बहने वाली नदी में डूबा हुआ है. इस शव की तलाश में पुलिस लगी हुई है.  

रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और प्रारंभिक जांच शुरू हो चुकी है. बताया जा रहा है कि कटिहार बरौनी रेलखंड पर लालपुर पर डाउन सीमांचल एक्सप्रेस आ रही थी. ऐसे में उनके द्वारा सेल्फी लेने का प्रयास किया जाने लगा. 

इसी दौरान ट्रेन से कटकर तीन युवकों को मौत हो गई. वहीं एक युवक पुल के नीचे नदी में जा गिरा. तीसरे शव की तलाश की जा रही है.  

मृतकों में सरमजुल हक़ 23 वर्ष और शाहबुद्दीन 15 वर्ष का शव ट्रैक पर से बरामद हुआ. जबकि शाहजहां 22 वर्ष के शव की तलाश नदी में की जा रही है. 

सरमजुल और शाहजहां बकरीद मनाने अपने ससुराल घुसकी गांव आया था. ये सभी सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे. 

इसी दौरान ये सभी ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने इस बात की अभी पुष्टि नहीं की है. 

बताया जाता है कि इसी जगह पर लगभग डेढ़ साल पहले भी तीन युवकों की मौत हो गई थी. वह भी सेल्फी लेने की ही कोशिश कर रहे थे. ऐसे में इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि ये युवक भी कुछ इसी तरह की हरकत कर रहे थे जिससे ये हादसा हुआ. 

वहीं पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर ये तीनों ही व्यक्ति ट्रैक पर कैसे आए, जिससे ये ट्रेन की चपेट में आ गए.

टॅग्स :रेल हादसाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया