लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 27, 2021 12:14 IST

Open in App

नोएडा, 27 मार्च गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव में रहने वाले सुखपाल (30 वर्ष) ने बीती रात अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगा ली। गंभीर हालत में व्यक्ति को उसके परिजन नोएडा के जिला अस्पताल ले गए , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगा रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 27 में रहने वाले दीपक मिश्रा (27 वर्ष) ने बीती रात अपने घर पर फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के कस्बा जारचा के छोटी मस्जिद के पास रहने वाले फहीम उर्फ सल्लू (32 वर्ष) ने बीती रात कथित तौर पर मानसिक तनाव की वजह से अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग