लाइव न्यूज़ :

मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने की आत्महत्या, दो महिलाओं समेत तीन की संदिग्ध अवस्था में मौत

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:24 IST

Open in App

नोएडा, पांच अप्रैल नोएडा में अलग अलग स्थानों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली, वहीं तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के ट्राइडेंट एंबेसी नामक सोसायटी में रहने वाले वरुण गौतम (32 वर्ष) ने बीती रात पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद खुद को चाकू मार ली, गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि एशियन पेंट के पास रहने वाली रेखा आर्य ने मानसिक तनाव के चलते कथित रूप से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले रिंकू शुक्ला (32 वर्ष) ने भी मानसिक तनाव के चलते कथित रूप से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दिया, जिसके बाद अस्पताला में उपचार के दौरान शुक्ला की मौत हो गयी ।

पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के बिहारीपुरा में रहने वाली कृष्णा देवी (60) को संदिग्ध अवस्था में अपने घर पर झुलसने के बाद नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के धनौरी कलां गांव में रहने वाली पायल की कल संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले आशीष चौहान की बीती रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 128 के पास सोमवार की शाम को एक अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos