लाइव न्यूज़ :

आगरा में हिन्दू युवती की मौत के मामले में तीन लोग गिरफ्तार, शाहगंज में पुलिस-पीएसी का फ्लैगमार्च

By भाषा | Updated: November 13, 2021 21:03 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 13 नवंबर आगरा में शुक्रवार को चिल्लीपाड़ा शाहगंज में हिन्दू युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, क्षेत्र में व्याप्त तनाव के मद्देनजर पुलिस और पीएसी ने आज सुबह फ्लैग मार्च किया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) विकास कुमार ने बताया कि कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कुमार ने बताया कि दो अन्य लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कुमार ने कहा कि क्षेत्र में पूरी तरह शांति है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इलाके में तनाव के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद है और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को सुबह पुलिस और पीएसी ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

गौरतलब है कि शाहगंज थानाक्षेत्र के चिल्लीपाड़ा में प्रेम विवाह के बाद हिंदू युवती की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर बहुसंख्यक समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया। इलाके में देर रात तक हंगामा चलता रहा। मामला दो समुदायों का होने के कारण आईजी नचिकेता झा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह समेत आला अफसर व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब