महिला और युवक की पिटाई के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:36 IST2021-02-06T20:36:06+5:302021-02-06T20:36:06+5:30

Three people arrested in case of beating of woman and youth | महिला और युवक की पिटाई के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

महिला और युवक की पिटाई के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

आगरा (उप्र), छह फरवरी आगरा में एक विवाहिता और एक युवक के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर उनकी पिटाई करने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने 10 लोगों की पहचान की है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अछनेरा थाने के निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो के आधार पर 10 आरोपियों की पहचान की गई है। उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

मलिक ने बताया कि क्षाना क्षेत्र के निवासी के प्रधान दाताराम, अमर सिंह और धनीराम को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है, सात अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यह नजर आ रहा है कि एक युवक और महिला के मुंह पर कालिख पोत कर गांव में जुलूस निकाला जा रहा है। साथ ही, कुछ लोग उन्हें चप्पलों से पीटते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three people arrested in case of beating of woman and youth

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे