लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी में गणतंत्र दिवस पर हिंसा के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम छापे के बाद तीन लोगों गुरजीत सिंह (34), गुरु प्रकाश (34) और राजेंद्र सिंह (41) को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले पुलिस ने बुराड़ी में हिंसा के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर बुराड़ी इलाके में हिंसा के मामले में उत्तरी जिले की विशेष जांच टीम ने ये गिरफ्तारियां कीं।

अधिकारी ने बताया कि गुरु प्रकाश ओल्ड महावीर नगर का निवासी है जबकि दो अन्य भलस्वा डेयरी इलाके के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि हिंसा के दौरान आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है।

विशेष प्रकोष्ठ ने लालकिले में हिंसा के ‘मुख्य साजिशकर्ता’ अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को सोमवार को गिरफ्तार किया था।

राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने 120 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया