भुवनेश्वर में तीन लोग गिरफ्तार, पैंगोलिन बरामद

By भाषा | Updated: August 6, 2021 22:48 IST2021-08-06T22:48:20+5:302021-08-06T22:48:20+5:30

Three people arrested in Bhubaneswar, pangolin recovered | भुवनेश्वर में तीन लोग गिरफ्तार, पैंगोलिन बरामद

भुवनेश्वर में तीन लोग गिरफ्तार, पैंगोलिन बरामद

भुवनेश्वर, छह अगस्त भुवनेश्वर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक जिंदा पैंगोलिन बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने कलिंग स्टूडियो के निकट पैंगोलिन को बेचने के लिए सौदा करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक बयान में कहा गया, ‘‘आरोपी व्यक्ति पैंगोलिन को अपने पास रखने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।’’

पुलिस ने बताया कि पैंगोलिन को चांदका संभागीय वन अधिकारी के हवाले कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) कानून, 1972 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three people arrested in Bhubaneswar, pangolin recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे