लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश में वृंदावन में एक आश्रम से चोरी के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2020 01:06 IST

Open in App

मथुरा, 12 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेन्द्र दास के आश्रम से चार दिन पहले 30 लाख रुपए चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपियों का पता लगा लिया।

पुलिस ने महंत के आश्रम के एक शिष्य, सेना के अवकाशप्राप्त ब्रिगेडियर के पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 30 लाख रुपए और चोरी में प्रयोग की गई काले रंग की स्कॉर्पियो बरामद कर ली है।

उन्होंने बताया कि आठ दिसंबर की शाम को मथुरा जनपद के वंशीवट क्षेत्र स्थित महंत राजेन्द्र दास के मलूक पीठ आश्रम में चोरी की घटना हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे