लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के बहाने ठगने के आरोप में बिहार से तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 13:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून कोविड-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के बहाने कई लोगों को कथित तौर पर ठगने के आरोप में बिहार से एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में सोमवार को गोपाल कुमार (20), रोहित कुमार (21) और संजीत चौधरी (22) को बिहार के नालंदा जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर के बदले ठगी के कुल 11 मामले दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज होने का दावा किया है।

तीनों आरोपी बिहार के नालंदा जिले से यह गिरोह चला रहे थे। ये लोग ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के ऐवज में लोगों से रुपये लेते थे, लेकिन उन्हें सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराते थे। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह ऑक्सीजन सिलिंडर के बदले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बैंक खातों में धन राशि हस्तांतरित करवाते थे। आरोपियों ने ऐसे ही कुछ गरीब लोगों के बैंक खातों के दस्तावेज अपने पास रखे हुए थे और इसके एवज में वे उन्हें 500 रुपये देते थे।

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश समेत कई अन्य पुलिस थानों में ऑक्सीजन सिलिंडर के बदले ठगी का शिकार होने की कई शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘ इस गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गयी और उसे बिहार के नालंदा जिले में भेजा गया। तीन आरोपियों के ठिकाने का पता लगाकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक एटीएम कार्ड, बैंक खातों की कुछ पासबुक और एक गैस एजेंसी के विजिटिंग कार्ड समेत कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि कड़ी पूछताछ के दौरान तीनों ने 11 ऐसे मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कुल कितने रुपये की ठगी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू