लाइव न्यूज़ :

नोएडा में वाहन चोरी के आरोप में तीन व्यक्ति गिफ्तार

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:14 IST

Open in App

नोएडा, 20 जनवरी ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने बुधवार सुबह एक सूचना के आधार पर तीन लोगों को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और इनके पास से चार मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि सुबह गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दीन मोहम्मद, अमान तथा गौरव नामक तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं एक अन्य घटना में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से मारपीट करके उससे मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व नकदी लूट लिये। घटना गौतम बुद्ध नगर व बुलंदशहर की सीमा पर हुई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झाझर के रहने वाला बंटी नामक युवक आज सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था तभी ककोड़ थाना व रबूपुरा थाना क्षेत्र की सीमा पर बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 5,000 रुपये की नकदी राशि छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना ककोड़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना ककोड़ पुलिस ने पीड़ित को बताया कि यह घटना गौतम बुद्ध नगर के थाना रबूपुरा क्षेत्र की है। दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझी हुई है। मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी बुलाए गए हैं।

वहीं थाना सूरजपुर क्षेत्र के 130 मीटर रोड पर आज तड़के एक सड़क हादसे में कैब चालक की मौत हो गई। वहीं भट्टा गोल चक्कर के पास एक अन्य सड़क हादसे में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया दोनों ही मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग