लाइव न्यूज़ :

खुद को सांसद का सहायक बता एक लाख रुपये लेते तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल सीबीआई ने, खुद को टीआरस सांसद कविता मलोथ के कर्मचारी होने का दावा करते हुए एक व्यक्ति के अवैध निर्माण को नगर निगम द्वारा तोड़े जाने से रोकने के एवज में कथित तौर पर एक लाख रुपये लेने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने शुभांगी गुप्ता, राजीब भट्टाचार्य और दुर्गेश कुमार मौर्या को यहां 401, सरस्वती अपार्टमेंट से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे मनमीत लांबा से रुपये ले रहे थे।

लांबा ने सीबीआई से संपर्क कर उनके खिलाफ एक शिकायत की थी।

लोकसभा की वेबसाइट के मुताबिक 401, सरस्वती अपार्टमेंट तेलंगाना के महबूबाबाद से सांसद मलोथ का आधिकारिक आवास है।

अधिकारियों ने बताया कि लांबा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि खुद को सांसद का निजी सहायक होने का दावा करने वाले भट्टाचार्या ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर उन्हें सरदार नगर इलाके में स्थित उनके अवैध निर्माण को दिल्ली नगर निगम में अपने संपर्कों की मदद से ध्वस्त कराने की धमकी दी थी।

उन्होंने बताया कि भट्टाचार्या ने दावा किया था कि एमसीडी के ‘मलिक साहब’ लांबा की मदद कर सकते हैं, बशर्ते कि वह उन्हें पांच लाख रुपये दें।

उसने गुप्ता को सांसद का कॉर्डिनेटर बताते हुए मिलवाया था।

अधिकारियों ने बताया कि आखिरकार एक लाख रुपये पर उनके बीच सहमति बनी थी।

उन्होंने बताया कि लांबा को 401 सरस्वती अपार्टमेंट में रुपये लेकर आने को कहा गया था।

उन्होंने बताया कि लांबा की शिकायत मिलने पर सीबीआई ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर