लाइव न्यूज़ :

दो महिलाओं की तस्करी करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, राजस्थान के दो आरोपियों की तलाश

By भाषा | Updated: March 12, 2021 22:26 IST

Open in App

जबलपुर, 12 मार्च मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने राजस्थान में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर दो महिलाओं की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस राजस्थान के दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) गोपाल खांडेल ने शुक्रवार को बताया कि शहर के मदन महल तथा ग्वारीघाट पुलिस थाने में दो अलग-अलग मामलों में राजस्थान में काम दिलाने के बहाने दो महिलाओं की मानव तस्करी करने के आरोप में पन्ना जिले के रहने वाले अनिल बर्मन (28), उसकी पत्नी ज्योति बर्मन (20) तथा बालाघाट की रहने वाली संतोषी बैरागी (28) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वहीं राजस्थान के बूंदी जिले के रहने वाले सुरेश सिंह ठाकुर और जमना शंकर के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।

खांडेल ने बताया कि आरोपी महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर राजस्थान बूंदी के रहने वाले सुरेश सिंह को बेच देते थे तथा वह आगे महिलाओं को किसी ग्राहक को बेच देता था।

उन्होंने बताया कि 31 वर्षीय पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मदन महल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने उसे राजस्थान के बालशाखा में जमना शंकर को 2.80 लाख रुपये में बेच दिया।

एएसपी ने पीड़ित महिला के हवाले से बताया कि महिला किसी तरह राजस्थान में जमना शंकर के चुंकुल से भाग कर यहां आने में सफल रही और यहां आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि जमना उससे पूरे दिन घरेलू काम करवाता था और एक माह तक उसके साथ बलात्कार भी करता रहा।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में शहर के ग्वारीघाट पुलिस थाने में एक महिला द्वारा अपनी 23 वर्षीय विवाहित बेटी के लापता होने की शिकायत 28 जनवरी को दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि जांच में यह सामने आया कि संतोषी बैरागी काम दिलाने के बहाने इस महिला को राजस्थान के बूंदी ले गयी थी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि राजस्थान के रहने वाले दो आरोपियों सुरेश सिंह और जमना शंकर की गिरफ्तारी के लिये पुलिस दल भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र