लाइव न्यूज़ :

मप्र में बाघ के शिकार के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, बाघ के चार पंजे व खाल बरामद

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:27 IST

Open in App

बैतूल (मप्र) दो अगस्त मध्यप्रदेश के बैतूल और छिंदवाड़ा जिले में शिकारियों के एक गिरोह के तीन लोगों को एक बाघ का शिकार करने के मामले में गिरफ्तार कर उनके पास से बाघ के चार पंजे और एक बाघ की खाल बरामद की गई है।

वन विभाग के रेंजर अशोक रहांगडाले ने सोमवार को बताया कि यह कार्रवाई मध्यप्रदेश और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के वन विभाग के अधिकारियों के एक संयुक्त दल ने की है।

उन्होंने बताया कि कथित शिकारियों में से दो को आठनेर (बैतूल) से जबकि तीसरे को पांढुरना (छिंदवाड़ा) से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र वन विभाग का एक दल मामले की जांच कर रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के अधिकारी मदद कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी बैतूल जिले के आठनेर इलाके में करीब तीन साल पहले जहर युक्त मांस देकर एक बाघ को मारने की वारदात में शामिल थे।

वन विभाग के रेंजर ने बताया कि पांढुरना निवासी आरोपी मोतीलाल सलामे को महाराष्ट्र के वन अधिकारियों ने कुछ दिन पहले नागपुर में बाघ की खाल और पंजे को बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में सलामे ने अपने दो सहयोगियों रामदेव मर्सकोले और रामभाऊ मर्सकोले का खुलासा किया। उसने बताया कि ये दोनों भी बाघ की हत्या में शामिल थे।

रहांगडाले ने बताया कि इसके बाद दोनों राज्यों के वन विभाग के दल ने रविवार को दोनों को बैतूल जिले के आठनेर कस्बे के पास छिंदवाड़ गांव से गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos