मंडला में हिरण के शिकार के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 21:24 IST2021-12-11T21:24:49+5:302021-12-11T21:24:49+5:30

Three people arrested for hunting deer in Mandla | मंडला में हिरण के शिकार के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

मंडला में हिरण के शिकार के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

मंडला, 11 दिसंबर मध्य प्रदेश के मंडला जिले के एक गांव में एक हिरण का शिकार करने और उसके मांस का सेवन करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बहमनी वन क्षेत्र के धनौरा गांव में बृहस्पतिवार व शुक्रवार की दरमियानी रात को वन विभाग को अवैध शिकार की सूचना मिली थी।

मंडला पश्चिम क्षेत्र के वन मंडलाधिकारी कमल अरोड़ा ने बताया कि वन अधिकारियों का एक दल गांव में पहुंचा और आरोपी लखन लाल खेलू, गुड राम और पिल्लू को हिरण का मांस खाते हुए पाया।

उन्होंने कहा कि तीनों को पकड़ कर मांस पकाए गए बर्तनों को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इनके पास से शिकार करने वाला एक फंदा भी बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three people arrested for hunting deer in Mandla

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे