कोल्हापुर के चीनी व्यापारी से 3.26 करोड़ रूपये ऐंठने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2021 00:49 IST2021-11-20T00:49:42+5:302021-11-20T00:49:42+5:30

Three people arrested for extorting Rs 3.26 crore from Kolhapur sugar trader | कोल्हापुर के चीनी व्यापारी से 3.26 करोड़ रूपये ऐंठने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

कोल्हापुर के चीनी व्यापारी से 3.26 करोड़ रूपये ऐंठने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

मुंबई, 19 नवंबर कोल्हापुर के एक चीनी व्यापारी को फंसाकर (हनीट्रैप) उससे कथित रूप से 3.26 करोड़ रूपये ऐंठने को लेकर एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना अंधेरी के एक होटल में 2019 में हुई थी जहां चीनी व्यापारी ठहरा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ व्यापारी ने अपनी महिला मित्र को भोजन पर बुलाया था जिसके साथ उसका 2016 से ही संपर्क था। महिला ने अपनी एक अन्य महिला मित्र को बुला लिया। उनमें से एक ने उस व्यक्ति का अश्लील वीडियो बना लिया तथा मार्च, 2019 से उससे 3.26 करोड़ रूपये ऐंठ लिये। ’’

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की जांच के आधार पर तीन लोग गिरफ्तार किये गये हैं जबकि एक महिला वांछित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three people arrested for extorting Rs 3.26 crore from Kolhapur sugar trader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे