लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन कंपनी से धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:59 IST

Open in App

जबलपुर, 28 नवंबर मध्यप्रदेश पुलिस ने ऑनलाइन कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी एपल कंपनी के महंगे ओरिजनल एयरपॉड्स मंगाते थे और फिर आर्डर रद्द कर नकली एयरपॉड्स वापस कर देते थे।

नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तीन लोगों को एपल कंपनी के ओरिजनल एयरपॉड्स को नकली एयरपॉड्स से बदलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने फ्लिपकार्ट कंपनी पर ऑनलाइन बुक कर एपल के एयर पॉड मंगाए बाद में आर्डर रद्द कर नकली एयरपॉड्स वापस कर दिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे 19 ओरिजनल एयरपॉड्स का सेट शहर की एक मोबाइल दुकान से जब्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट के प्रबंधक वीएस सोलंकी की शिकायत पर डिलीवरी करने वाले अंकित रायकवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अंकित ने इस मामले में फ्लिपकार्ट के पूर्व कर्मचारी शुभम मिश्रा और एक दुकान मालिक कैलाश आसवानी के शामिल होने का खुलासा किया।

आरोपियों ने धोखाधड़ी करने के तरीके का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि शुभम एपल कंपनी के मंहगे एयरपॉड्स आर्डर करता था। अंकित से खेप मिलने के बाद शुभम ओरिजनल एयरपॉड्स को नकली से बदल कर आर्डर रद्द कर देता था और इन एयरपॉड्स् को उसे वापस कर देता था। इसके बाद शुभम ओरिजनल एयरपॉड्स को मोबाइल के दुकान चलाने वाले कैलाश को बेच देता था।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos