लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल की बेटी को ठगने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी को ठगने के आरोप में तीन लेागों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तकनीकी निगरानी के आधार पर भरतपुर-मथुरा सीमा से साजिद (26), कपिल (18) और मनविंदर सिंह (25) को गिरफ्तार किया गया है। साजिद हरियाणा के नूंह का निवासी है जबकि कपिल और सिंह मथुरा के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी वारिस (25) अब भी फरार है।

मुख्यमंत्री की बेटी को इन चारों में से एक ने कथित रूप से 34,000 रुपये ठग लिये थे। आरोपियों ने एक ई-कॉमर्स मंच पर खरीददार के रूप में मुख्यमंत्री की बेटी से संपर्क किया था जिन्होंने एक सोफा बेचने के लिए इस मंच पर पोस्ट डाला था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ तीनों कमीशन के आधार पर वारिस के लिए काम करते थे। मनविंदर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कपिल एवं साजिद के लिए बैंक खाते खुलवाये जिसके लिए उसे कमीशन मिला। ठगी गयी राशि वारिस के खाते में अंतरित की गयी।’’

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने सोफा खरीदने की बात करते हुए पीड़िता से संपर्क किया था। इस व्यक्ति ने पीड़िता के खाते के विवरण की पुष्टि के लिए प्रारंभ में मामूली राशि उनके खाते में अंतरित की।

अधिकारी के मुताबिक इस व्यक्ति ने विक्रेता (मुख्यमंत्री की बेटी) को क्यूआर कोड भेजा और उनसे उसे स्कैन करने के लिए कहा ताकि निर्धारित मूल्य उनके खाते में भेजा जा सके, लेकिन पैसा आने के बजाय उनके खाते से 20,000 रूपये कट गये।

अधिकारी के अनुसार जब विक्रेता ने यह बात खरीददार को बतायी तो उसने विक्रेता से कहा कि उसने गलती से उन्हें गलत क्यूआर कोड भेज दिया, इसलिए अब वह उन्हें एक अन्य लिंक भेजेगा तथा वह उसी प्रक्रिया को दोहराएं। विक्रेता द्वारा अन्य क्यूआर कोड को स्कैन करने पर फिर 14,000 रूपये कट गये।

इस संबंध में सात फरवरी को भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए