लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल की बेटी को ठगने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 15, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी को कथित रूप से ठगने को लेकर तीन लेागों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तकनीकी निगरानी के आधार पर भरतपुर-मथुरा सीमा से साजिद (26), कपिल (18) और मनविंदर सिंह (25) को गिरफ्तार किया गया है। साजिद हरियाण के नूह का निवासी है जबकि कपिल और सिंह मथुरा के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी वारिस (25) अब भी फरार है।

मुख्यमंत्री की बेटी को इन चारों में एक ने कथित रूप से 34,000 रूपये ठग लिये थे। आरोपियों ने एक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर खरीददार के रूप में मुख्यमंत्री की बेटी से संपर्क किया था जिन्होंने एक सोफा बिकी के लिए इस मंच पर डाला था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ तीनों कमीशन की खातिर वारिस के लिए काम करते थे। मनविंदर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कपिल एवं साजिद के लिए बैंक खाते खुलवाये जिसके लिए उसे कमीशन मिला। ठगी गयी राशि वारिस के खाते में अंतरित की गयी।’’

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने ई-कॉमर्स पर सोफा बिक्री के लिए डाला था। एक व्यक्ति ने इसे खरीदने की बात करते हुए पीड़िता से संपर्क किया था। इस व्यक्ति ने पीड़िता के खाते विवरण की पुष्टि के लिए प्रारंभ में मामूली राशि उनके खाते में अंतरित की।

अधिकारी के मुताबिक इस व्यक्ति ने विक्रेता (मुख्यमंत्री की बेटी) को क्यूआर कोड भेजा और उसे स्कैन करने के लिए कहा ताकि निर्धारित मूल्य उनके खाते में भेजा जा सके, लेकिन पैसा आने के बाद उसके खाते से 20,000 रूपये कट गये।

अधिकारी के अनुसार जब विक्रेता ने यह बात खरीददार को बतायी तो उसने विक्रेता से कहा कि उसने गलती से उसे गलत क्यूआर कोड भेज दिया, इसलिए अब वह उन्हें एक अन्य लिंक भेजेगा तथा वह उसी प्रक्रिया को दोहराएं। विक्रेता द्वारा अन्य क्यूआर कोड को स्कैन करने पर फिर 14,000 रूपये कट गये।

इस संबंध में सात फरवरी को भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण