लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 27, 2021 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दक्षिण दिल्ली में ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन सिलेंडरों तथा फ्लो मीटरों (द्रव या गैस मापक यंत्र) की कथित रूप से जमाखोरी करने और उन्हें बहुत ऊंचे दामों पर बेचने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार झड़ोदा कलां निवासी मोहित (23), गुड़गांव निवासी सुमित सैनी (33) और शाहीन बाग निवासी अंसार अहमद (41) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘ सोमवार को, पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऊंचे दामों पर ऑक्सीजन सिलेंडर बेचने के लिए घिटौरनी मेट्रो स्टेशन के पास आ रहा है। उसके बाद जाल बिछाया गया और एक कार को रोका गया। उसे मोहित चला रहा था।’’

पुलिस के अनुसार कार से ऑक्सीजन के दो सिलेंडर मिले जिसके बाद मोहित ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह ऑक्सीजन के बड़े सिलेंडर को 50000 रूपये और छोटे सिलेंडर को 30000 रूपये में बेच रहा है।

पुलिस के मुताबिक मोहित ये सिलेंडर सैनी एवं अहमद से खरीदता था । पुलिस ने आया नगर के महिपाल फार्म से सैनी व अहमद को गिरफ्तार किया एवं उनके पास से ऑक्सीजन के और चार सिलेंडर, नाइट्रोजन के पांच सिलेंडर एवं कई फ्लो मीटर जब्त किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए