लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 9, 2021 00:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान भरत अग्रवाल (42), इशांत गोसेन (31) और रामबीर सिंह (29) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि इन लोगों के पास से 19 आयातित ऑक्सीजन सांद्रक, तीन कार और 7.80 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने कहा, ''पुलिस ने बृहस्पतिवार को जनकपुरी जिला केंद्र की पार्किंग के पास जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया।''

आरोपी यह जानते हुए कि ऑक्सीजन सांद्रक की कीमत 30 से 50 हजार रुपये के करीब होती है, उसे 1,30,000 रुपये के हिसाब से बेच रहे थे।

वहीं, एक अन्य घटना में दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने के बहाने लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी रणविजय के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन