लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस की दवा की कालाबाजारी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 20, 2021 12:35 IST

Open in App

ठाणे, 20 जून महाराष्ट्र में पुलिस ने म्यूकोरमाइकोसिस या ‘ब्लैक फंगस’ संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली अहम दवा की कथित तौर पर कालाबाजारी करने को लेकर यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरतक मंडल के सहायक पुलिस आयुक्त, पंकज शिरसत ने रविवार को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पुलिस ने शनिवार को एक योजना बनायी और शुरुआत में दो लोगों को पकड़ा, जो दवा को अवैध रूप से बेचने आए थे।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी नवी मुंबई के पनवेल और पालघर जिले के वसई के रहने वाले दो लोगों को ठाणे में कपूरबावड़ी नाका के पास से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 1,09,424 रुपये के लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी के 14 इंजेक्शन बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पालघर के बोईसर से एक व्यक्ति से शीशियां खरीदी थीं। पुलिस ने बाद में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्हें 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग