लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बीजेपी विधायक की आवास में घुसकर पिटाई, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2018 10:31 IST

यमुनापार विश्वास नगर के बीजेपी विधायक ओमप्रकाश शर्मा से उनके घर में मारपीट करने का मामला सामने आया है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अप्रैल: देश की राजधानी दिल्ली के यमुनापार विश्वास नगर के बीजेपी विधायक ओमप्रकाश शर्मा से उनके घर में मारपीट करने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार विधायक के घर में घुसकर नशे की हालात में तीन लोगों ने कथित तौर पर उनसे मारपीट की है।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी रोहित (30) और साहिल (18) भी प्रीत विहार इलाके में ही रहते हैं और ही दोनों सगे भाई हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार घटना बीते शनिवार (31 मार्च, 2018) की है, जबकि आरोपियों के खिलाफ केस रविवार को दर्ज किया गया। 

आरोपी शराब के नशे में थे जो विधायक के आवास के समीप आइसक्रीम की दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार विधायक के आवास के बाहर पार्क करने की कोशिश तो वहां स्थित चौकीदार ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा। तो इन आारोपियों ने गंदी गालियां दी और धमकी दी। पुलिस ने बताया कि जिस समय से प्रकरण हो रहा था उसी समय  विधायक हनुमान जयंती समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे तो उन्होंने भी इनको शांत कराने की कोशिश की जब ये नहीं मानें तो वह  बाद में अपने आवास में चले गए। 

तब आरोपियों ने चौकीदार और सुरक्षा गार्ड से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं इन्होंने हत्या की धमकी तक तक दी गई। तब मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी आरोपियों ने विधायक और उनके परिजनों पर हमला भी किया और मारपीट की है। 

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का केस दर्ज कर  लिया है। इनमें से एक आरोपी को बेल दे दी गई है जबकि दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।  फिलहाल पुलिस सीसीटीवी आदि से पूरी घटना को पता लगाने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है