छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में तीन पैदल यात्रियों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: December 26, 2021 17:50 IST2021-12-26T17:50:21+5:302021-12-26T17:50:21+5:30

Three pedestrians killed, one injured in road accident in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में तीन पैदल यात्रियों की मौत, एक घायल

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में तीन पैदल यात्रियों की मौत, एक घायल

बिलासपुर, 26 दिसंबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन पैदल यात्रियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात उस समय हुई जब शहर में एक बस स्टैंड के निकट एक ट्रैक्टर एजेंसी में काम करने के बाद ये (पीड़ित) सभी पैदल घर लौट रहे थे। सिरगिट्टी थाने के प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन ने पीछे से पीड़ितों को टक्कर मार दी और फिर एक बिजली के खंभे से जा टकराया।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। दो पीड़ितों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक की अस्पताल ले जाने के दौरान मृत्यु हुई। मृतकों की पहचान रमेश चंद्र (35), मनोज सिंह (35) और वीरेश सिंह (25) के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि ये सभी पीड़ित उत्तर प्रदेश के मथुरा के थे। कार चालक की पहचान सचिन सिंह (23) के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three pedestrians killed, one injured in road accident in Chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे