लाइव न्यूज़ :

यकृत प्रतिरोपण के दो सप्ताह बाद तीन रोगियों को जीवन की आस दी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में दो सप्ताह पहले 52 साल के एक बीमार व्यक्ति को यकृत प्रतिरोपित किया गया था लेकिन मंगलवार को उन्हें मस्तिष्कीय रूप से मृत (ब्रेन डैड) घोषित कर दिया गया जिसके बाद उनके यकृत और गुर्दों से तीन अन्य रोगियों को जीवन प्रदान किया गया।

अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि गुड़गांव के निवासी रोगी को 21 सितंबर को फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफएमआरआई) में भर्ती कराया गया था और अगले दिन उनकी यकृत प्रतिरोपण की सर्जरी की गयी। शहर की 44 साल की एक महिला ने अंगदान किया।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘52 वर्षीय रोगी को ब्रेन डैड घोषित किये जाने के बाद उनके दान किये गुर्दों और यकृत से तीन लोगों की जान बचाई गयी।’’

संस्थान ने दावा किया कि 22 सितंबर को व्यक्ति का सफल यकृत प्रतिरोपण हुआ था।

अस्पताल ने बुधवार को कहा कि रोगी के शरीर के दांये हिस्से में कमजोरी आने के साथ बोलने में लड़खड़ाहट पैदा हो गयी। परीक्षण करने पर इन्ट्रा-क्रेनियल हैमरेज का पता चला। उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया। हालांकि बहुत प्रयासों के बावजूद रोगी को मस्तिष्कीय रूप से मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उन्हें ब्रेन डैड घोषित किया गया और परिवार ने दोनों गुर्दे और यकृत दान करने की सहमति दे दी। इन अंगों को राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रतिरोपण संगठन (नोटो) ने एफएमआरआई में ही एक जरूरतमंद रोगी को तथा दिल्ली के निजी अस्पतालों में दो रोगियों के लिए उपलब्ध करा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो