लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोविड-19 से तीन मरीजों की मौत, मार्च के बाद से एक दिन में सबसे कम मौतें

By भाषा | Updated: January 3, 2021 23:04 IST

Open in App

मुंबई, तीन जनवरी मुंबई में रविवार को कोविड-19 से तीन मरीजों की मौत हुई है, जो पिछले साल मार्च के बाद से एक दिन में हुईं मौतों की सबसे कम संख्या है। शहर के नगर आयुक्त आई एस चहल ने यह जानकारी दी।

चहल ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की टीमों की कड़ी मेहनत रंग ला रही है।

सरकार ने विज्ञप्ति में कहा कि तीन मरीजों की मौत के बाद मुंबई में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 11,135 हो गई है। दिनभर में संक्रमण के 581 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,241 हो गई है।

वहीं, नासिक में कोरोना वायरस संक्रमण के 257 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,882 हो गई है जबकि नौ मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,983 हो गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 174 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जिसके साथ ही संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 1,07,150 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब