लाइव न्यूज़ :

क्रू मेंबर्स से बदसलूकी करना पड़ा महंगा, तीन यात्रियों को एयर इंडिया के विमान से उतारा

By भाषा | Updated: October 13, 2019 05:36 IST

एअर इंडिया का विमान दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोवा के लिए रवाना होना था। लेकिन इंजन में कुछ तकनीकी खामियों की वजह से इसकी रवानगी में देरी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को शनिवार को विमान से उतार दिया। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इसकी वजह से मुंबई - गोवा की उड़ान एआई -663 में पांच घंटे की देरी हुई।

सरकारी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को शनिवार को विमान से उतार दिया। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इसकी वजह से मुंबई - गोवा की उड़ान एआई -663 में पांच घंटे की देरी हुई।

अधिकारी ने बताया कि विमान दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोवा के लिए रवाना होना था। लेकिन इंजन में कुछ तकनीकी खामियों की वजह से इसकी रवानगी में देरी हुई।

उन्होंने कहा कि इंजीनियर समस्या को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे , इसी बीच एक परिवार के तीन सदस्यों ने चालक दल की महिला सदस्य के साथ " दुर्व्यवहार " करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी महिला क्रू ने पायलट को दी।

अधिकारी ने कहा , " जब पायलट ने उन लोगों को देरी की वजह समझाने की कोशिश की , तो तीनों ने उसके साथ भी लड़ाई की। इसलिए तीनों को विमान से उतार दिया गया। " वहीं , दूसरी ओर मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान के इंजन में खराबी सामने आने की वजह से अंतिम समय में उड़ान को टालना पड़ा। इसकी वजह से विमान के प्रस्थान में पांच घंटे की देरी हुई। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

विमान के इंजन में खराबी सामने आने के बाद ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान संख्या बीए 134 को छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लंदन के लिये रवानगी को आखिरी क्षण में रोकना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि विमान में 300 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। सूत्रों ने बताया कि अनुभवी इंजीनियरों की टीम ने विमान की जांच की जिसके बाद उन्होंने विमान को उड़ान के लिये सुरक्षित बताया। 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया