लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में इस महीने के अंत तक स्थापित होंगे तीन ऑक्सीजन संयंत्र

By भाषा | Updated: May 9, 2021 15:36 IST

Open in App

लेह, नौ मई लद्दाख में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए के इस महीने के अंत तक तीन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उप राज्यपाल आर के माथुर की अध्यक्षता में कोविड-19 से निपटने की स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शनिवार को हुई बैठक में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य अवसंरचना, आवश्यक उपकरणों और दवाइयों की खरीद सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को बताया, ‘‘ द्रास, पाडुम और दिसकित में तीन ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए ‘स्थान तैयारी प्रमाणपत्र’ की मंजूरी केंद्र सरकार की ओर से दे दी गई है और निर्माण कार्य आदि उन स्थानों पर चल रहा है।’’

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रधान सचिव पवन कोतवाल ने बताया कि इन संयंत्रों की आपूर्ति जल्द ही आपूर्तिकर्ता कर देगा और मई 2021 के अंत तक ये चालू हो जाएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय जलविद्युत ऊर्जा निगम ने भी कारगिल को दो गुना 500 एलपीएम ऑक्सीजन संयंत्र देने पर सहमति जताई है जबकि इसी क्षमता के लेह में चल रहे संयंत्र की क्षमता 2000 एलपीएम की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह