लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ओमीक्रोन के तीन मरीजों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है : सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि यहां लोक नायक अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित 34 मरीजों में से तीन का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

जैन ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने की मांग दोहराते हुए कहा कि यह भारत में कोविड के नए स्वरूप के प्रसार को रोकने का एकमात्र तरीका है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “एलएनजेपी अस्पताल ने अब तक ओमीक्रोन के 34 मामलों की सूचना दी है। उनमें से 17 को छुट्टी दे दी गई है। 34 रोगियों में से तीन का यात्रा इतिहास नहीं है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वे विदेश से लौटे ओमीक्रोन से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे।”

उन्होंने कहा, “हम कुछ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से भी मिले हैं, जिन्हें दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले कोविड के लिए नकारात्मक परीक्षण किया था, लेकिन हवाई अड्डे पर पहुंचने पर वे संक्रमित पाए गए।”

जैन ने कहा कि ओमीक्रोन विदेश में उत्पन्न हुआ और सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकना इस नए स्वरूप के प्रसार को रोकने का एकमात्र तरीका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में ओमीक्रोन मामलों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं