लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में ओमीक्रोन के तीन मरीजों को छुट्टी मिली, मरीजों की संख्या घटकर 31 हुई

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:34 IST

Open in App

चेन्नई, 23 दिसंबर तमिलनाडु में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पहले मरीज समेत तीन लोगों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

नाइजीरिया से स्वदेश लौटे 47 वर्षीय एक व्यक्ति समेत उनके परिवार के कुल तीन लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने यह जानकारी दी।

चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री ने किंग इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन एंड रिसर्च अस्पताल में मरीजों से मिलने के बाद कहा कि तीनों मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

तमिलनाडु में 15 दिसंबर को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला सामने आया था, जब नाइजीरिया से लौटा 47 वर्षीय एक व्यक्ति इससे संक्रमित पाया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक राज्य में ओमीक्रोन के मरीजों की संख्या घटकर 31 रह गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया