लाइव न्यूज़ :

कोविड अस्पताल से लाखों रूपये के चिकित्सकीय उपकरण गायब होने के मामले में तीन अधिकारियों से पूछताछ

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:41 IST

Open in App

नोएडा, 13 अगस्त उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा के सेक्टर-125 में कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान एक कोविड अस्पताल से लाखों रुपए के चिकित्सीय उपकरणों के गायब होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की गई है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने यह जानकारी दी।

चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गुंजा सिंह और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. सुनील दोहरे ने स्वास्थ विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में पूछताछ की।

सेक्टर-125 स्थित कोविड अस्पताल से गायब लाखों रुपये मूल्य का चिकित्सीय सामान गायब होने के मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी गुंजा सिंह और डा. सुनील दोहरे ने कोविड अस्पताल का प्रभार संभाल चुके डा. एनके तिवारी, डा. कपिल और डा. अनिल कुमार को सूरजपुर स्थित मुख्यालय में तलब कर गायब सामान के संबंध में लिखित में रिकार्ड मांगा।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान संक्रमितों के इलाज के लिए जून 2020 में टाटा के सहयोग से सेक्टर-125 में 250 बिस्तरों वाला एल-1 कोविड अस्पताल तैयार किया गया था जिसे पहली लहर के कमजोर पड़ने के बाद दिसंबर, 2020 में बंद कर दिया गया था। अस्पताल में टाटा कंपनी ने ही 210 बिस्तर, गद्दे, 200 पंखे, आठ कूलर, एयर कंडीशनर, कुर्सी और मेज समेत लाखों रुपये का सामान भी दान में दिया था। कुछ सामान स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी भेजा गया था जो वापस आ चुका हैं, लेकिन दान में मिला लाखों रुपये का सामान गायब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग