लाइव न्यूज़ :

यमुना में नहाने आये छह में से तीन दोस्त तीन डूबे, एक का शव बरामद

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:35 IST

Open in App

आगरा, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार को यमुना नदी में नहाने आये छह दोस्तों में से तीन डूब गये। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक शव निकाल लिया है जबकि दो अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि सभी युवक थाना न्यू आगरा के कौशलपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार यमुना में नहाते समय गौरव, कलुआ और प्रेमसरन गहरे पानी में चले गये और डूब गये। साथियों ने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कर दी । उन्होंने बताया कि रात भर की तलाशी के बाद सोमवार को कलुआ का शव बरामद हो गया पर शेष दोनों की तलाश अभी जारी है।

दूसरी ओर एक अन्य घटनाक्रम में प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना कुतुबशेर पुलिस ने सहारनपुर के कई मकानों में छापेमारी कर अवैध रूप से कराये जा रहे पटाखों के निर्माण का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा मे पटाखा निर्माण करने की विस्फोटक सामग्री ओर विभिनन ब्राण्ड के रैपर व निर्मित माल बरामद किया है और इस संबंध में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू