लाइव न्यूज़ :

गिरिडीह में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी समेत तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 00:31 IST

Open in App

गिरिडीह, नौ जून गिरिडीह जिले की नगर थाना पुलिस ने वर्षों से फरार तीन अपराधियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया जिनमें पुलिस हिरासत से फरार एक अपराधी मोहम्मद परवेज उर्फ खट्टा भी शामिल है।

पुलिस निरीक्षक आर एन चौधरी ने बताया कि आज नगर थानाक्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला में छापामारी करके एक दर्जन कांडों में आरोपी शातिर अपराधी मोहम्मद परवेज उर्फ खट्टा को गिरफ्तार कर लिया गया जो वर्ष 2008 में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक अन्य अपराधी सैलाब कुरेशी को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस अपराधी की वर्ष 2010 से लेकर कई मामलों में तलाश थी। पुलिस ने एक अन्य फरार आरोपी सनी यादव को धोबिया गली तिरंगा चैक से गिरफ्तार किया।

पुलिस इंस्पेक्टर आर एन चौधरी ने बताया कि तीनों ऐसे अपराधी हैं जो क्षेत्र में विधि व्यवस्था को खराब कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इन तीनों की गिरफ्तारी से अपराध में कमी आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग