लाइव न्यूज़ :

प्रतिमा को विवादित बताने के मामले में तीन नामजद, दस अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:21 IST

Open in App

मेरठ, 24 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बागपत में दिगंबर जैन महाविद्यालय में स्थापित माता श्रुति देवी की प्रतिमा को अखिल भारीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से विवादित करार देते हुये कॉलेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी किये जाने के एक दिन बाद जैन समाज के लोगों ने जुलूस निकाल कर आक्रोष प्रकट किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ।

जैन समाज के लोगों ने इस मामले में कॉलेज प्रबंध समिति को एक ज्ञापन सौंप कर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी तरफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की कोशिश करने, ताले तोड़कर अपना ताला लगाने और छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को बंधक बनाने की कोशिश करने आदि के मामले में एबीवीपी कार्यकर्तओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

इस मामले में बागपत के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने आज शाम पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘तहरीर के आधार पर तीन लोगों को नामजद किया गया है और एबीवीपी के दस अज्ञात कार्यकर्तओं के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि हालांकि इस मामलें में अभी तक कोई गिरफ्तारी नही हुई है।

पुलिस निरीक्षक अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दिगंबर जैन महाविद्यालय में स्थापित प्रतिमा को कथित रूप से विवादित बताते हुए कालेज के मुख्य गेट पर कथित रूप से ताला लगा दिया था और प्रबंध समिति को सात दिनों का अल्टीमेटम देते हुए प्रतिमा को हटाने की मांग की थी।

प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने इस मामले में स्थानीय मीडिया को बताया कि यह प्रतिमा कॉलेज में चार साल पहले 2016 में स्थापित की गयी थी, जो जैन धर्म की प्रतीक मां श्रुति देवी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह