लाइव न्यूज़ :

प्रतिमा को विवादित बताने के मामले में तीन नामजद, दस अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 24, 2020 21:37 IST

Open in App

मेरठ, 24 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित दिगंबर जैन महाविद्यालय में स्थापित माता श्रुति देवी की प्रतिमा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से विवादित करार देते हुये, कॉलेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी किये जाने के एक दिन बाद, जैन समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकाल कर आक्रोश जताया।

जैन समाज के लोगों ने कॉलेज प्रबंधन समिति को एक ज्ञापन सौंप कर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

दूसरी तरफ, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने संस्थान में घुसकर तोड़-फोड़ की कोशिश करने, ताले तोड़कर अपना ताला लगाने और छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को बंधक बनाने की कोशिश करने आदि के आरोप में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

इस मामले में बागपत के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने आज शाम पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘तहरीर के आधार पर तीन लोगों को नामजद कर एबीवीपी के दस अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई गिरफ्तारी नही हुई है।

पुलिस निरीक्षक अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दिगंबर जैन महाविद्यालय में स्थापित प्रतिमा को कथित रूप से विवादित बताते हुए कालेज के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया था और प्रबंधन समिति को सात दिनों का अल्टीमेटम देते हुए प्रतिमा को हटाने की मांग की थी।

प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह प्रतिमा कॉलेज में चार साल पहले 2016 में स्थापित की गयी थी, जो जैन धर्म की प्रतीक मां श्रुति देवी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

क्रिकेटIPL ऑक्शन में इतिहास रचते कैमरन ग्रीन, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

क्राइम अलर्टMaharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर