लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 10.56 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ तीन नाइजीरियाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:20 IST

Open in App

पालघर, पांच अक्टूबर महाराष्ट्र में पुलिस ने नाइजीरिया के तीन नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10.56 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ ने यह बरामदगी की ।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) महेश पाटिल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ के एक दल ने रविवार को नैगांव के एक फ्लैट में छापा मार कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया ।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तलाशी के दौरान 10.56 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया गया।

डीसीपी ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ में 1126 ग्राम केटामाइन है, जबकि 13 ग्राम मेफेड्रोन है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों की पहचान ओशिता दोसी चिबुसी (37), इजो आइकीन (29) और इजुका किंग्सले अचुनिलो (32) के रूप में की गयी है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह