लाइव न्यूज़ :

भंडारा में तीन नवजात शिशुओं की जलने से और सात की दम घुटने से मौत हुई्: स्वास्थ्य मंत्री टोपे

By भाषा | Updated: January 9, 2021 11:31 IST

Open in App

मुंबई, नौ जनवरी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में तीन नवजात शिशुओं की जलने से वहीं सात शिशुओं की दम घुटने से मौत हो गई। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घटना में जान गंवाने वाले शिशुओं के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर दिए जाएंगे।

चिकित्सकों ने बताया कि शुक्रवार देर रात अस्पताल की विशेष नवजात सघन देखरेख इकाई में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। इस इकाई में कुल 17 नवजात थे जिनमें से सात को बचा लिया गया है।

टोपे ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचनाओं से पता चला है कि भंडारा जिला अस्पताल में तीन नवजात शिशुओं की आग में जलने से वहीं सात शिशुओं की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई।’’

उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्टाफ ने नवजात सघन देखरेख इकाई में भर्ती सात अन्य नवजात शिशुओं को बचा लिया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साकर्मियों ने नवजात सघन देखरेख इकाई की खिड़कियां और दरवाजे खोल दिए और शिशुओं को साथ लगे वार्डों में स्थानांतरित किया। लेकिन वे 10 शिशुओं की जाने नहीं बचा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुझे मृत शिशुओं के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए आवंटित करने की जानकारी दी है।’’

उन्होंने कहा कि बच्चों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके घर भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की पूरी तरह जांच के आदेश दिए गए हैं। इस दुखद घटना से सबक लेकर हम आगे ऐसी घटनाओं को होने से रोकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos