लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक के लिए तीन नए स्थलों की पहचान की गई: गौतम

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दिल्ली सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को कहा कि सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक निर्माण के लिए तीन नए स्थलों की पहचान की गई है और लोक निर्माण विभाग को अगले दो महीनों में काम पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।

सीमापुरी से विधायक गौतम को उद्धृत करते हुए एक बयान में यह भी बताया गया कि इलाके में 1,767 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा एक महीने के भीतर और कैमरे लगाये जाएंगे।

सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी लेने के लिए आयोजित एक बैठक में ये दिशानिर्देश दिए गए। गौतम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चिह्नित स्थलों पर मोहल्ला क्लीनिक निर्माण के लिए समय सीमा तय करने को कहा है।

मंत्री ने कहा कि इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण जल्द से जल्द अवैध अतिक्रमण की समस्या का समाधान करे और सभी लंबित परियोजनाओं को अगले दो से तीन महीनों में पूरा किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया