लाइव न्यूज़ :

संभल जिले में शांति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए खुलेंगे तीन नये थाने

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:19 IST

Open in App

लखनऊ, 24 सितंबर उत्‍तर प्रदेश सरकार ने संभल जिले में अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने के लिए तीन नये पुलिस थाना स्थापित करने का फैसला किया है।

शुक्रवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार संभल जिले के थाना गुन्नौर के अंतर्गत जुनावई में नया थाना बनेगा। इसमें कहा गया है कि इसके अलावा थाना असमोली के अन्तर्गत ऐचोडा कम्बोह एवं थाना बहजोई के अन्तर्गत कैला देवी क्षेत्र में नया पुलिस थाना स्थापित होगा।

अपर मुख्‍य सचिव (गृह‍) अवनीश कुमार अवस्‍थी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने संभल जिले के तीन क्षेत्रों में नये थाने खोलने के निर्देश दिये हैं।

उन्‍होंने कहा कि यह निर्णय शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

अवस्थी ने बताया कि इन तीनों नवीन थानों में जनशक्ति/पदों के सृजन आदि के संबंध में निर्देश अलग से जारी किये जायेगें और इन नवीन पुलिस थानों के बनने से अधिक से अधिक आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos