लाइव न्यूज़ :

रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन के साथ तीन नये शावक देखे गये

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:41 IST

Open in App

जयपुर, 31 अक्टूबर राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के चिंदवाडी लालपुरा क्षेत्र में टी 63 बाघिन के साथ तीन शावक देखे गये। इन तीन शावकों के साथ बाघों की संख्या बढ़कर 77 हो गई।

सहायक वन संरक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि टी 63 बाघिन की शावकों के साथ की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है। टी 63 बाघिन ने तीसरी बार शावकों को जन्म दिया है। टी 63 बाघिन टी 19 बाघिन की बेटी है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान में अब 20 बाघ, 30 बाघिन और 27 अवयस्क और शावक सहित बाघों की संख्या 77 हो गई है।

इससे पूर्व टी 63 बाघिन ने 2015 में दो मादा शावक टी 93, टी 94 और 2018 में टी 120 और टी 121 नर शावक को जन्म दिया था।

पिछले माह सितंबर में जोन एक के तपकन सुल्तानपुर क्षेत्र में टी 105 बाघिन को तीन शावकों के साथ देखा गया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्क में तीन शावकों के दिखाई देन पर प्रसन्नता जाहिर की हैं।

गहलोत ने रविवार को ट्वीट में कहा, ‘‘ रणथम्भौर में तीन नए शावकों के साथ बाघिन टी 63 को देखना बहुत अच्छा लगा । शावकों के साथ बाघिन देखने लायक है। राजस्थान में वन्य जीवन फल फूल रहा है यह हमेशा एक अच्छा अहसास होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos