लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: March 30, 2021 10:56 IST

Open in App

आइजोल, 30 मार्च मिजोरम में तीन और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,488 हो गई है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तीन नए मामले आइजोल जिले से सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 से 11 लोग जान गंवा चुके हैं।

मिजोरम में 29 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 4428 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में अभी तक कोरोना वायरस के लिए 2,51,722 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 420 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

इस बीच राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजवामी ने बताया कि सोमवार तक कुल 52,599 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे